शिवा फाउंडेशन ने मूक-बधिर आश्रम में बच्चों के बीच बांटी सामग्री

Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest
Pocket
WhatsApp

सेवा पखवाड़ा के तहत भोजन, शिक्षण सामग्री, फल-मिठाई और खेल सामग्री का वितरण

रांची। पहाड़ी मंदिर के पीछे स्थित सृजन हेल्प मूक-बधिर आश्रम में बुधवार को शिवा फाउंडेशन की ओर से सेवा पखवाड़ा के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान आश्रम में रहने वाले बच्चों के बीच भोजन, शिक्षण सामग्री, फल-मिठाई, खेल सामग्री और दैनिक उपयोग की वस्तुओं का वितरण किया गया।

कार्यक्रम में शिवा फाउंडेशन के ट्रस्टी दीपक बंका और दीपा बंका मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। वहीं आश्रम की संचालिका गुंजन गुप्ता, समाजसेवी आशुतोष द्विवेदी, अमित कुमार सहित संस्था के सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित थे। इस दौरान बच्चों को किताबें, कॉपियां, पेंसिल, रबर, कटर सहित अन्य शिक्षण सामग्री दी गई। इसके अलावा चॉकलेट, बिस्किट, फल, मिठाइयां, खेल सामग्री और गृह उपयोगी सामान भी वितरित किए गए। सामग्री मिलने पर बच्चों में उत्साह देखा गया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। उपस्थित अतिथियों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और उनकी प्रतिभा की सराहना की।

आयोजकों ने कहा कि जरूरतमंद और विशेष बच्चों के बीच समय बिताना तथा उनकी आवश्यकताओं में सहयोग करना संस्था की सामाजिक गतिविधियों का हिस्सा है। फाउंडेशन की ओर से भविष्य में भी शिक्षा, स्वास्थ्य, सेवा और सामाजिक जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही गई।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर का उल्लेख करते हुए बच्चों के साथ खुशियां साझा की गईं और उन्हें मिठाइयां एवं अन्य सामग्री वितरित की गई।

Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest
Pocket
WhatsApp

Never miss any important news. Subscribe to our newsletter.

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement banner