पाकिस्तान के बलोचिस्तान में निर्माण कंपनी के 14 वाहनों को विस्फोट कर तबाह किया

Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest
Pocket
WhatsApp

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के बलोचिस्तान में हथियारबंद लोगों ने एक निर्माण कंपनी के 14 वाहनों को विस्फोट कर उड़ा दिया। इस घटना की अभी तक किसी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है। इन वाहनों में आठ डंपर, दो लोडर, एक एक्सकेवेटर, एक ट्रेलर, एक बिटुमेन डिस्ट्रीब्यूटर और एक वॉटर बाउजर हैं। यह वही जगह है जहां हथियारबंद लोगों ने पाकिस्तान की सेना और डिप्टी कमिश्नर के दल पर हमला किया था।

द बलोचिस्तान पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, अभी तक किसी भी संगठन ने कंस्ट्रक्शन कंपनी के वाहनों हुए हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। अलबत्ता बलोच लिबरेशन आर्मी ने जियारत क्रॉस पर पाकिस्तानी सेना पर हुए हमले की जिम्मेदारी ली है और कहा है कि इस हमले में सेना के 18 जवान मारे गए। बलोचिस्तान लिबरेशन आर्मी के आधिकारिक चैनल हुकल ने आज जियारत क्रॉस हमले का एक मिनट ग्यारह सेकंड का वीडियो भी जारी किया।

Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest
Pocket
WhatsApp

Never miss any important news. Subscribe to our newsletter.

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement banner