काठमांडू : नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर देश के बाढ़ प्रभावित बच्चों के नाम भावुक संदेश जारी किया। उन्होंने कहा कि जहां देशभर में बच्चे राधा-कृष्ण के रूप में सजकर जन्माष्टमी का उत्सव मना रहे हैं, वहीं बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के बच्चे इस बार गहरे दुख और पीड़ा में हैं।
पीएम शाह ने कहा कि कई बच्चे अब भी अपने माता-पिता और परिजनों की तलाश कर रहे होंगे। बाढ़ के कारण कई घर और बस्तियां खंडहर में बदल गई हैं और बच्चों के खेलने के मैदान तक मलबे में दब गए हैं।


















