*जमीरा में स्वर्गीय राजीव गांधी फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य आगाज, पूर्व कृषि मंत्री योगेंद्र साव ने किया उद्घाटन।*

Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest
Pocket
WhatsApp

केरेडारी/अशोक बंटी

केरेडारी के ग्राम जमीरा में स्वर्गीय राजीव गांधी फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि झारखंड के पूर्व कृषि मंत्री योगेंद्र साव ने किया। उनके जमीरा पहुंचते ही स्थानीय ग्रामीणों एवं खेलप्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और युवा मौजूद रहे। लोगों ने कहा कि योगेंद्र साव हर परिस्थिति में क्षेत्र की जनता के साथ खड़े रहने वाले जनप्रतिनिधि हैं। उनके प्रति लोगों ने अपना विश्वास और सम्मान व्यक्त करते हुए उन्हें दिल से बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान खेलप्रेमियों ने कहा कि युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए इस तरह के आयोजन बेहद महत्वपूर्ण हैं। फुटबॉल टूर्नामेंट के आयोजन से गांव के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।

इस दौरान लोगों के बीच यह पंक्ति भी चर्चा का विषय रही

“अपना-अपना विवेक होता है, काबिल हर एक होता है,

यूँ ही तो जमाने में हैं अनेक रहनुमा, योगेंद्र भैया जैसा रहनुमा लाखों में एक होता है।” इस दौरान प्रवीण आलम, मो० नईम, राजेन्द्र प्रजापति, मो० उलफुत, तसलीम मौलाना, मो० इकबाल, मो० जहांगीर, मो० जुबैर, असद जामी, विवकी कुमार सिंह, मो० मनव्वर, मो० सरवर, संजीत कुमार, मो० जमशेद, मो० दानिश, मो० शमीर, सुनील सिंह, मो० जाबीर, मो० सहबाज, मो० असलम, ध्रुव सिंह, अरविंद कुमार, सहित ग्राम जगीरा के कई ग्रामीण उपस

Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest
Pocket
WhatsApp

Never miss any important news. Subscribe to our newsletter.

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement banner