इंजीनियरिंग कॉलेज मेस में घटिया खाने पर छात्रों का हंगामा

Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest
Pocket
WhatsApp

पलामू। पलामू जिले के नीलांबर-पितांबरपुर (लेस्लीगंज) प्रखंड के बसौरा स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज के मेस में भोजन की खराब गुणवत्ता और रसोई में फैली गंदगी को लेकर छात्रों ने गुरुवार रात जमकर हंगामा किया।

छात्रों का आरोप है कि परोसे जाने वाले खाने में लगातार कीड़े, कांच के टुकड़े, बाल और लोहे के तार मिल मिलते हैं। खाना बनाने की जगह और बर्तनों की सफाई की स्थिति भी बेहद खराब है।

मामले की जानकारी मिलते ही सदर मेदिनीनगर एसडीओ संजय पांडे, अंचलाधिकारी जागो महतो और फूड सेफ़्टी इंस्पेक्टर की संयुक्त टीम ने कॉलेज परिसर पहुंचकर मेस का औचक निरीक्षण किया और मौके से भोजन के सैंपल जब्त किए।

छात्र-छात्राओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि घटिया भोजन की शिकायत करने पर उनकी कोई नहीं सुनता। कॉलेज प्रबंधन और वेंडर के बीच पीसकर रह जाते हैं। ऐसे में उनकी पढ़ाई पर असर पड़ता है। वह अपनी पढ़ाई करें या व्यवस्था को सुधारे, यह समझ नहीं आता। लंबे समय से परेशान हैं।

सदर एसडीओ संजय पांडे ने आक्रोशित छात्रों से वार्ता कर उन्हें शांत कराया। सदर एसडीओ ने बताया कि निरीक्षण में मेस में हाइजीन और साफ-सफाई का स्तर काफी खराब पाया गया है।

बर्तनों की कमी, बैठने की व्यवस्था और सैनिटाइजेशन समेत करीब 10 से 12 बिंदुओं पर गंभीर कमियां मिली हैं, जिसके लिए संबंधित पक्षों को कारण बताओ (शो-कॉज) नोटिस जारी किया जाएगा।

मेस से चावल, दाल और लाल मिर्च के सैंपल सील करके जांच के लिए स्टेट फूड लैब, नामकुम (रांची) भेजे जा रहे हैं, जिसकी जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की उचित कार्रवाई की जाएगी।

छात्रों ने वर्तमान मेस वेंडर को हटाने की मांग की है। ऐसे में उसके बकाया भुगतान को निपटाने के लिए 30 सितंबर तक की समय-सीमा तय की गई है।

प्रशासन ने छात्रों को पूरा भरोसा दिया है कि यदि तय समय के भीतर पाई गई कमियों का निवारण नहीं किया जाता है, तो सरकारी नियमों के तहत सख्त कानूनी व प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।

Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest
Pocket
WhatsApp

Never miss any important news. Subscribe to our newsletter.

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement banner