झारखंडः केनरा बैंक में दिनदहाड़े 42 लाख से अधिक की नकदी और स्वर्णाभूषण लूटकर अपराधी फरार

Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest
Pocket
WhatsApp

पूर्वी सिंहभूम । गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित केनरा बैंक में गुरुवार सुबह हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। रेनकोट पहनकर बैंक पहुंचे करीब पांच से छह अपराधियों ने हथियार के बल पर बैंककर्मियों और गार्ड को बंधक बना लिया। इसके बाद बैंक के चेस्ट से 42 लाख रुपये से अधिक की नकदी और लॉकर में रखे बड़ी मात्रा में स्वर्णाभूषण लूटकर दो मोटरसाइकिलों से फरार हो गए। भागने के दौरान अपराधियों की तस्वीरें बैंक और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई हैं।

घटना सुबह करीब सवा नौ बजे की बतायी जा रही है। उस समय बैंक खुल चुका था और परिसर में सफाई का काम चल रहा था। इसी दौरान रेनकोट पहने अपराधी बैंक के अंदर दाखिल हुए और हथियार लहराकर कर्मचारियों को काबू कर लिया। बैंक के सुरक्षा गार्ड संतोष कुमार ने अपराधियों का विरोध करने का प्रयास किया तो बदमाशों ने बंदूक की बट से उनकी पिटाई कर दी। मारपीट में गार्ड घायल हो गये।

इसके बाद अपराधी बैंक मैनेजर अजीत कुमार के चैंबर में पहुंचे और उन्हें हथियार के बल पर चेस्ट तक ले गये। गन प्वाइंट पर मैनेजर से चेस्ट खुलवाने के बाद अपराधियों ने उसमें रखे 42 लाख रुपये से अधिक की नकदी निकाल ली। इसके अलावा लॉकर में रखे काफी मात्रा में सोने के आभूषण भी अपने कब्जे में ले लिये। वारदात को अंजाम देकर अपराधी दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर फरार हो गये।

दिनदहाड़े बैंक में डकैती की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। ग्रामीण एसपी शुभम खंडेलवाल, डीएसपी सुमित कुमार समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने बैंक के अंदर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें अपराधियों के बैंक से निकलकर भागने की तस्वीरें सामने आयी हैं। पुलिस इन फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान करने में जुटी है। उनकी गिरफ्तारी के लिए आसपास के इलाकों में सघन जांच और वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest
Pocket
WhatsApp

Never miss any important news. Subscribe to our newsletter.

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement banner