भारी बारिश से कोडरमा जिले में जनजीवन प्रभावित

Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest
Pocket
WhatsApp

कोडरमा : जिले में लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। झुमरीतिलैया के कई इलाकों में जलजमाव के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी हुई।

भादोडीह, गांधी स्कूल रोड की गैस गोदाम गली और बाइपास क्षेत्र में सड़क पर पानी जमा हो गया। कई घरों में भी पानी घुसने की सूचना है। महाराणा प्रताप चौक के पास जलजमाव की स्थिति गंभीर रही। देर रात एसडीएम की गाड़ी भी पानी में फंस गयी। रांची-पटना रोड पर पानी जमा होने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। इधर, चंदवारा के पुराना थाना छठ घाट पुल के पास तेज बारिश के बाद सड़क पर पानी का बहाव बढ़ गया, जिससे आवागमन बाधित हुआ और जाम की स्थिति बनी।

स्कूल जाने वाले बच्चों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने जलजमाव से निजात के लिए प्रशासन और नगर निकाय से तत्काल जल निकासी तथा नालियों की सफाई कराने की मांग की है। कोडरमा में हनुमान मंदिर के पास हमेशा जल जमाव की समस्या रहती है तो वहीं विवेकानंद कालोनी में मुहल्ले में घरों और गलियों में पानी घुस गया है। कई वार्ड और मुहल्ले की भी यही स्थिति है।

Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest
Pocket
WhatsApp

Never miss any important news. Subscribe to our newsletter.

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement banner