नामकुम में सड़क निर्माण में लगे मजदूरों को कंटेनर ने रौंदा, दो की मौत, तीन गंभीर

Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest
Pocket
WhatsApp

रांची। नामकुम थाना क्षेत्र के पुराने रामपुर के पास शनिवार को एनएच-33 पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। सड़क निर्माण और मरम्मत कार्य में जुटे मजदूरों को तेज रफ्तार कंटेनर ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक की हालत नाजुक बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, पुराने रामपुर के पास एनएच-33 पर मजदूर सड़क निर्माण और मरम्मत का काम कर रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आ रहा कंटेनर अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क पर काम कर रहे मजदूरों को कुचलते हुए पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि दो मजदूरों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही नामकुम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया।

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में लेकर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest
Pocket
WhatsApp

Never miss any important news. Subscribe to our newsletter.

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement banner