ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, लोगों ने जाम किया सडक

Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest
Pocket
WhatsApp

बोकारो : पिंड्राजोड़ा थाना क्षेत्र के आईटीआई मोड़ से उकरीद मोड़ के बीच पिपराटांड़ के पास गुरुवार को एनएच पर सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार कोयला लदे ट्रक ने पीछे से बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान विक्रम उर्फ चीकू के रूप में बताई जा रही है। हालांकि, वह कहां का रहने वाला था, इसकी जानकारी फिलहाल नहीं मिल सकी है। हादसे के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और लोगों में आक्रोश फैल गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने दोपहर करीब 12 बजे से डेढ़ बजे तक एनएच को जाम कर दिया। ग्रामीणों ने दुर्घटना में शामिल ट्रक को पकड़कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पिंड्राजोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि इस मार्ग पर अवैध तरीके से कोयला लदे भारी वाहनों का परिचालन होता है। वाहनों की तेज रफ्तार के कारण यहां लगातार दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest
Pocket
WhatsApp

Never miss any important news. Subscribe to our newsletter.

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement banner