केरेडारी-टंडवा मुख्य सड़क पर भारी वाहनों का दबाव, धूल-गर्द से परेशान ग्रामीण

Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest
Pocket
WhatsApp

केरेडारी-टंडवा मुख्य सड़क पर भारी वाहनों का दबाव, धूल-गर्द से परेशान ग्रामीण

 

चंद्रगुप्त कोल परियोजना से निकलने वाले वाहनों के कारण जाम की समस्या बढ़ी, नियमित पानी छिड़काव की मांग

 

केरेडारी 

 

केरेडारी। केरेडारी-टंडवा मुख्य सड़क पर चंद्रगुप्त कोल परियोजना से निकलने वाले भारी वाहनों का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। ओएसएल एवं पीएनएम कंपनी के वाहनों की लगातार आवाजाही के कारण सड़क पर जाम की स्थिति बन रही है। वहीं, सड़क से उड़ रही धूल-गर्द के कारण राहगीरों, वाहन चालकों और आसपास के ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय लोगों के अनुसार, कोयला परिवहन में लगे भारी वाहनों के गुजरने के दौरान सड़क पर काफी मात्रा में धूल उड़ती है। इससे सड़क किनारे रहने वाले लोगों के साथ-साथ पैदल चलने वाले ग्रामीणों और दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। धूल के कारण सड़क पर दृश्यता भी प्रभावित होने की बात ग्रामीणों ने कही है।धूल और जाम की समस्या से नाराज एक व्यक्ति करीब चार घंटे तक सड़क पर बैठा रहा। इस दौरान सड़क पर आवागमन को लेकर भी लोगों में नाराजगी देखी गई। ग्रामीणों का कहना है कि कोयला परिवहन से क्षेत्र में वाहनों की संख्या बढ़ी है, लेकिन उसके अनुरूप सड़क के रखरखाव और यातायात प्रबंधन की व्यवस्था नहीं की जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि रोड मेंटेनेंस और धूल नियंत्रण के लिए पानी के छिड़काव के नाम पर ओएसएल ट्रांसपोर्टिंग एवं पीएनएम कंपनी की व्यवस्था नाकाफी है। लोगों ने कहा कि सड़क पर नियमित रूप से पानी का छिड़काव नहीं होने के कारण धूल की समस्या लगातार बनी हुई है। स्थानीय ग्रामीणों ने कंपनी प्रबंधन और संबंधित अधिकारियों से मामले को गंभीरता से लेते हुए सड़क पर नियमित पानी का छिड़काव कराने, सड़क की मरम्मत एवं साफ-सफाई कराने तथा भारी वाहनों की आवाजाही को व्यवस्थित करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में ग्रामीणों का आक्रोश और बढ़ सकता है।

Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest
Pocket
WhatsApp

Never miss any important news. Subscribe to our newsletter.

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement banner