रांची। भाजपा के एसटी मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व राज्यसभा सांसद समीर उरांव ने कहा कि कांग्रेस ने आदिवासियों को धोखे में रखकर रैली आयोजित की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को भली भांति पता है कि अपनी पार्टी के नाम पर कांग्रेस अगर रैली आहूत करेगी तो 500 का आंकड़ा भी पार होने वाला नहीं है , इसलिए कांग्रेस ने यह प्रपंच रचते हुए आदिवासियों को गुमराह करके अपनी राजनीतिक कुकृत्य का परिचय दिया है।


















