आदिवासी अधिकार, जमीन और बदलती डेमोग्राफी को लेकर बाबूलाल मरांडी का हेमंत सरकार पर हमला

Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest
Pocket
WhatsApp

रांची : झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने रविवार को आदिवासियों के हक-अधिकार, राज्य की बदलती डेमोग्राफी और आदिवासी जमीनों पर कथित कब्जे के मुद्दे पर कांग्रेस, मिशनरी संस्थाओं और राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर हमला बोला। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में मरांडी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने लंबे समय से आदिवासियों को छलने और उनके मुद्दों का राजनीतिक इस्तेमाल करने का काम किया है। मरांडी ने कहा कि कांग्रेस ने झारखंड की अलग राज्य की मांग को लंबे समय तक नजरअंदाज किया। उन्होंने जयपाल सिंह मुंडा, कार्तिक उरांव और शिबू सोरेन के झारखंड आंदोलनों का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस ने आंदोलनों को दबाने और अपने राजनीतिक हित के लिए इस्तेमाल करने का प्रयास किया। उनके मुताबिक, कांग्रेस ने आदिवासियों की भावनाओं की कभी वास्तविक कद्र नहीं की। नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने आदिवासियों को बरगलाने और गुमराह करने के लिए मिशनरियों का सहयोग लिया। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज को राजनीतिक रूप से कमजोर करने की कोशिश लंबे समय से चलती रही है।

Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest
Pocket
WhatsApp

Never miss any important news. Subscribe to our newsletter.

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement banner