चतरा : लावालौंग थाना क्षेत्र के जोभी टोला बेहराबाद गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 1.485 किलो अफीम बरामद की। मामले में पुलिस ने 50 वर्षीय पंचिया देवी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार अफीम उसके पति भगवान गंझू के घर में अवैध रूप से भंडारित कर रखी गई थी। सूचना मिलने के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिमरिया के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। टीम ने पंचिया देवी के घर पर छापेमारी कर अफीम बरामद की।



















