अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित सीटों की संख्या बढ़नी चाहिए : चंपाई सोरेन

Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest
Pocket
WhatsApp

पूर्वी सिंहभूम : पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने रविवार को रांची के मोरहाबादी मैदान में हुई आदिवासी रैली को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए परिसीमन के मुद्दे पर कांग्रेस की भूमिका पर सवाल उठाए और आरोप लगाया कि कांग्रेस को आदिवासी हितों की बात करने का नैतिक अधिकार नहीं है।
चंपाई सोरेन ने दावा किया कि वर्ष 2008 में ओडिशा के मयूरभंज जिले में अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित विधानसभा सीटों की संख्या नौ से घटाकर सात कर दी गई थी। उन्होंने कहा कि इसी तरह छत्तीसगढ़ में भी अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित सीटों की संख्या 34 से घटकर 29 रह गई थी।

Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest
Pocket
WhatsApp

Never miss any important news. Subscribe to our newsletter.

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement banner