हजारीबाग : हजारीबाग जिला के कटकमदाग थाना क्षेत्र के कारू भुइयां बाबा बगीचा स्थित बांध में बुधवार की सुबह कर्मा विसर्जन के दौरान एक युवक के डूबने की घटना सामने आई है।
हादसे के बाद परिजनों में मातम पसर गया है। बताया जा रहा है कि करमा पूजा के विसर्जन के लिए लोग बांध पहुंचे थे। इसी दौरान रेवाली बांध में एक युवक शिकन्दर भुइयां गहरे पानी में चला गया और डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई।स्थानीय लोग अपने स्तर से बांध में डूबे युवक की तलाश में जुटे हुए हैं। घटना की सूचना कटकमदाग थाना पुलिस को भी दे दी गई है।
पुलिस के पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है। घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. स्थानीय लोगों की भीड़ बांध के आसपास जमा हैं।


















