करमा विसर्जन के दौरान भौंरों के हमले से मची अफरा-तफरी, दो दर्जन से अधिक घायल

Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest
Pocket
WhatsApp

नदी में करमा विसर्जन के दौरान अचान भौंरों ने बोला हमला, आधा दर्जन बच्चे भी चपेट में; सीएचसी सतगावां में उपचार जारी,

संजय साजन/ विकास पाण्डेय

कोडरमा : सतगावां थाना क्षेत्र के मनोरथडीह में बुधवार को करमा पूजा के विसर्जन के दौरान अचानक भौंरों के हमले से अफरा-तफरी मच गई। नदी में करमा विसर्जन के लिए पहुंचे लोगों पर भौंरों ने हमला कर दिया। घटना में करीब आधा दर्जन छोटे बच्चों समेत दो दर्जन से अधिक महिलाएं, युवतियां और अन्य लोग घायल हो गए।

अचानक हुए हमले के बाद मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। लोग भौंरों से बचने के लिए इधर-उधर भागने लगे। परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल बच्चों, महिलाओं और युवतियों को सुरक्षित स्थान पर लाया गया। इसके बाद आनन-फानन में सभी को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सतगावां पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उपचार जारी है।भौंरों के हमले में घायल लोगों में निशु कुमारी (18), पिता पिंटू यादव, मनोरथडीह; इंदु कुमारी (18), पिता सीताराम यादव; नीतू कुमारी (14), पिता पिंटू यादव; अंगद कुमार (6), पिता सुनील यादव; सृष्टि कुमारी (8), पिता सुनील प्रसाद यादव; सुहानी (8), पिता आशीष यादव; दीपाली कुमारी (6), पिता आशीष यादव; सिद्धार्थ कुमार (3), पिता संतोष कुमार; प्रियांशु कुमार (12), पिता आशीष यादव; अंजलि कुमारी (25), पिता रविंद्र प्रसाद यादव; खुशी कुमारी (20), पिता रविंद्र प्रसाद यादव तथा उत्कर्ष यादव (3), पिता नवलेश कुमार यादव समेत अन्य लोग शामिल हैं।घटना की सूचना मिलते ही घायलों के परिजन सीएचसी सतगावां पहुंचे। अस्पताल में बच्चों समेत सभी घायलों का उपचार किया जा रहा है। घटना के बाद मनोरथडीह और आसपास के क्षेत्र में कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा।

Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest
Pocket
WhatsApp

Never miss any important news. Subscribe to our newsletter.

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement banner