छह दिनों से चल रहा था विवाद, गुस्से में पिता ने बेटे की कर दी हत्या

Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest
Pocket
WhatsApp

 नशे में धुत पिता ने कुल्हाड़ी से बेटे को काट डाला

शशिकांत भगत

लोहरदगा : कुड़ू थाना क्षेत्र के सलगी पंचायत स्थित गरभूटोली गांव में बुधवार को पिता-पुत्र के रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई। नशे में धुत एक पिता ने अपने ही जवान बेटे पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गरभूटोली निवासी करीब 30 वर्षीय संजय वर्मा के रूप में हुई है। वहीं, आरोपी पिता की पहचान सुरेश वर्मा के रूप में की गई है।

ग्रामीणों के मुताबिक, पिता-पुत्र के बीच पिछले करीब छह दिनों से किसी बात को लेकर लगातार विवाद और कहासुनी हो रही थी। बुधवार को विवाद ने उस समय हिंसक रूप ले लिया, जब सुरेश वर्मा कथित तौर पर नशे की हालत में था। इसी दौरान गुस्से में उसने कुल्हाड़ी से संजय पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से संजय की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कुड़ू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पिता सुरेश वर्मा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच करते हुए आगे की कार्रवाई में जुटी है। वहीं, घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी को कड़ी सजा दिलाने की मांग की है।

Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest
Pocket
WhatsApp

Never miss any important news. Subscribe to our newsletter.

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement banner