गणेश चतुर्थी, तीज और चकचंदा की धूम, भक्ति के रंग में रंगा साहिबगंज

Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest
Pocket
WhatsApp

गणेश पूजा पंडालों में उमड़ेंगे श्रद्धालु, मेले को लेकर प्रशासन ने कसी कमर

साहिबगंज: गणेश चतुर्थी, तीज और चकचंदा (चौरचन/चौठचंद्र) पर्व को लेकर सोमवार को साहिबगंज शहर से लेकर जिलेभर में उत्साह और भक्ति का माहौल है। जहां बाजारों में सुबह से ही चहल-पहल बढ़ गई है। वहीं विभिन्न पूजा समितियों की ओर से आकर्षक पंडाल, भव्य गणेश प्रतिमाओं और विद्युत सज्जा के साथ पूजा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उधर तिथि को लेकर अलग अलग पूजा समितियों की ओर से गणेश प्रतिमा स्थापित करने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। जहां कई समितियां सोमवार दोपहर से ही प्रथम पूज्य भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर विधि विधान से पूजा-अर्चना करेंगी, जबकि कुछ पूजा समितियों की ओर से 15 सितंबर को गणेश पूजा आयोजित की जाएगी। जहां शहर के सकरोगढ़ बड़ी गणेश पूजा समिति, पोखरिया गणेश पूजा समिति, केलाबाड़ी धनगढ़सी गणेश पूजा समिति, रसूलपुर दहला गणेश पूजा समिति, गुल्ली भट्टा पांच मोड़ गणेश पूजा समिति, जड्डू मोड़ गणेश पूजा समिति, सब्जी मंडी गणेश पूजा समिति, शहीद चौक बघवा कुआं, कॉलेज रोड के एन क्लब समेत विभिन्न स्थानों पर गणेश पूजा का आयोजन किया जा रहा है।

तीज और चकचंदा को लेकर भी महिलाओं में उत्साह

उधर गणेश चतुर्थी के साथ तीज पर्व को लेकर भी बाजारों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। जहां सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु और सुख समृद्धि की कामना को लेकर व्रत रखकर विधि-विधान से तीज पूजन कर रही हैं। वहीं मिथिलांचल की महिलाओं में चकचंदा यानी चौरचन/चौठचंद्र पर्व को लेकर विशेष उत्साह है। जहां महिलाएं अपने पति और पुत्र की दीर्घायु तथा परिवार की सुख-समृद्धि की कामना के साथ चकचंदा का पूजन कर रही हैं।

गणेश और विश्वकर्मा पूजा का एक साथ मिलेगा आनंद

इस वर्ष श्रद्धालुओं के लिए गणेश पूजा और विश्वकर्मा पूजा के मेले का आनंद एक साथ लेने का मौका भी मिल सकता है। जहां शहर की कई गणेश पूजा समितियों की ओर से 18 सितंबर को प्रतिमा विसर्जन किए जाने की तैयारी है ऐसे में श्रद्धालु गणेश पूजा के साथ विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर लगने वाले मेले का भी आनंद उठा सकेंगे। वही गणेश पूजा समितियों की ओर से पंडालों को आकर्षक रूप दिया गया है। जहां भव्य प्रतिमाओं के साथ रंग-बिरंगी विद्युत सज्जा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। कई स्थानों पर मेले का भी आयोजन किया गया है।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन अलर्ट

उधर त्योहारों के दौरान बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जहां भीड़भाड़ वाले स्थानों, प्रमुख बाजारों और मेला क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। वहीं टाइगर मोबाइल की टीम लगातार गश्त कर रही है।
उधर शहर के प्रमुख चौक चौराहों और पूजा पंडालों के आसपास मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल की तैनाती की गई है। जहां जिला प्रशासन की कोशिश है कि श्रद्धालु शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में पूजा-अर्चना एवं मेले का आनंद उठा सकें।

Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest
Pocket
WhatsApp

Never miss any important news. Subscribe to our newsletter.

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement banner