बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेने निकले एसपी अमित कुमार सिंह, लंगर की व्यवस्थाओं का भी लिया जायजा

Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest
Pocket
WhatsApp

साहिबगंज: जिले में गंगा नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर से बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। जहां दियारा इलाकों के साथ साथ शहरी क्षेत्र भी बाढ़ के पानी प्रवेश कर जाने से कई इलाके प्रभावित हो गए हैं। ऐसे मुश्किल हालात में पुलिस प्रशासन भी राहत और बचाव कार्य में जुटा हुआ है। इसी कड़ी में साहिबगंज एसपी अमित कुमार सिंह ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर जमीनी स्थिति का जायजा लिया। जहां इस दौरान उन्होंने पुलिस प्रशासन की ओर से बाढ़ पीड़ितों के लिए चलाए जा रहे लंगर की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
आपको बता दें कि साहिबगंज जिले में गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। जहां गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से करीब सवा मीटर ऊपर बह रहा है, जिससे दियारा क्षेत्र से लेकर शहरी इलाकों तक लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
उधर बाढ़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए एसपी अमित कुमार सिंह खुद जमीनी हालात का जायजा लेने के लिए निकले। जहां उन्होंने मुफस्सिल थाना, गंगा नदी थाना सहित विभिन्न प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया और बाढ़ की स्थिति के साथ साथ राहत एवं सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। इसके बाद एसपी मिर्जाचौकी थाना भी पहुंचे, जहां उन्होंने थाना प्रभारी रूपेश कुमार यादव से क्षेत्र की विधि-व्यवस्था और बाढ़ की स्थिति को लेकर जानकारी ली। वही उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पूरी तरह सतर्क रहने और जरूरतमंदों तक हरसंभव सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए। वहीं, बाढ़ प्रभावित लोगों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से जिले के चार थानों गंगा नदी थाना, मुफस्सिल थाना, राजमहल थाना और राधानगर थाना में तीनों समय लंगर की व्यवस्था की गई है।
इस दौरान एसपी ने लंगर की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया और कहा कि बाढ़ की इस मुश्किल घड़ी में कोई भी प्रभावित व्यक्ति भूखा न रहे, इसे सुनिश्चित करना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है।वही बाढ़ के बीच एसपी का यह जमीनी निरीक्षण साफ तौर पर बताता है कि प्रशासनिक अमला राहत और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह सक्रिय है। अब जरूरत इस बात की है कि बाढ़ प्रभावित लोगों तक राहत और मदद का सिलसिला लगातार जारी रहे।

Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest
Pocket
WhatsApp

Never miss any important news. Subscribe to our newsletter.

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement banner