दुर्घटना में युवक की मौत, पत्नी और बेटी गंभीर

Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest
Pocket
WhatsApp

पूर्वी सिंहभूम : आसनबनी-पटमदा मुख्य सड़क पर बोड़ाम थाना क्षेत्र के पातीपानी फुटबॉल मैदान के समीप शुक्रवार रात सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में उसकी पत्नी और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। मृतक की पहचान सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र निवासी शाहजहां के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, शाहजहां अपनी पत्नी हसीना और बेटी आरजू के साथ स्कूटी से घर लौट रहे थे। पातीपानी फुटबॉल मैदान के पास अचानक स्कूटी अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे गिर गई। हादसे में तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी दौरान सड़क से गुजर रही एक कार में सवार लोगों ने तीनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में इलाज के दौरान चिकित्सकों ने शाहजहां को मृत घोषित कर दिया। उनकी पत्नी हसीना और बेटी आरजू का इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन एमजीएम अस्पताल पहुंचे। पिता की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया।

मृतक के पुत्र अरमान ने बताया कि उसके माता-पिता और बहन घर से कहां गए थे, इसकी जानकारी उन्हें नहीं थी। अचानक फोन पर सड़क दुर्घटना की सूचना मिली, जिसके बाद वे तत्काल एमजीएम अस्पताल पहुंचे, जहां पिता को मृत पाया। परिजनों के अनुसार, शाहजहां को बेहोशी की हालत में अस्पताल लाया गया था। इधर, बोड़ाम थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest
Pocket
WhatsApp

Never miss any important news. Subscribe to our newsletter.

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement banner