गढ़वा थाना प्रभारी के घर 5 लाख की चोरी, दो संदिग्ध हिरासत में

Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest
Pocket
WhatsApp

पलामू : पलामू जिले में चोरों के हौसले बुलंद हैं। रेहला थाना क्षेत्र के तोलरा गांव में शुक्रवार की देर रात चोरों ने पुलिस इंस्पेक्टर सह गढ़वा थाना प्रभारी सुनील तिवारी के पैतृक घर को ही निशाना बना डाला। चोर सीढ़ी के सहारे घर में दाखिल हुए और अलमीरा व बक्सों को तोड़कर करीब 12 हजार रुपये नकद समेत लाखों रुपये के जेवरात लेकर फरार हो गए। प्रारंभिक आकलन में चोरी गए सामान की कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई जा रही है। बताया गया कि रात करीब तीन बजे चोर सीढ़ी लगाकर घर में घुसे। कमरों में रखी अलमीरा और बक्सों को तोड़ने के बाद सामान बिखेर दिया और नकदी व जेवरात लेकर फरार हो गए। सुबह चोरी का पता चलने पर गांव में हड़कंप मच गया।

ग्रामीणों ने आसपास तलाश शुरू की और दो संदिग्धों को पकड़कर रेहला पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस दोनों संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। साथ ही चोरी में शामिल अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छानबीन जारी है। परिवार की ओर से सामानों का पूरा आकलन अभी नहीं किया गया है, इसलिए चोरी की वास्तविक कीमत जांच के बाद स्पष्ट होगी। रेहला थाना प्रभारी गुलशन बिरूआ ने शनिवार को बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। हिरासत में लिए गए संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest
Pocket
WhatsApp

Never miss any important news. Subscribe to our newsletter.

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement banner