Simdega : लचरागढ़ स्थित विवेकानन्द शिशु विद्या मंदिर उच्च विद्यालय में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वनवासी कल्याण केंद्र की शैक्षिक इकाई श्रीहरि वनवासी विकास समिति, झारखंड द्वारा संचालित विद्यालय में रूप सज्जा प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें बच्चों ने राधा-कृष्ण का मनमोहक रूप धारण कर सभी का मन मोह लिया।

प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों के विजेता बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेन्द्र साहू ने बच्चों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए श्रीकृष्ण-सुदामा की मित्रता से प्रेम, त्याग और निस्वार्थ भाव की सीख लेने का संदेश दिया।
कार्यक्रम का संचालन आचार्य प्रमोद पाणिग्राही ने किया। इस दौरान विद्यालय के सभी विद्यार्थी, आचार्य एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और जयघोष के साथ हुआ।


















