राजमहल में वाहन जांच के दौरान 36 एंड्रॉयड मोबाइल बरामद, संदिग्ध अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest
Pocket
WhatsApp

साहिबगंज: राजमहल से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है जहां पुलिस ने वाहन जांच के दौरान एक बैग से 33 एंड्रॉयड मोबाइल फोन के साथ साथ 3 आईफोन भी बरामद किए हैं। हालांकि, मोबाइल लेकर जा रहा संदिग्ध पुलिस को चकमा देकर अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गया। वही पुलिस ने मौके से एक काले रंग की सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी जब्त की है जहां अब पुलिस फरार संदिग्ध की पहचान और बरामद मोबाइल के स्रोत का पता लगाने में जुटी है।

मिली जानकारी के अनुसार साहिबगंज पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि महाराजपुर से राजमहल की तरफ एक बाईक पर सवार होकर एक व्यक्ति कुछ संदिग्ध वस्तु को लेकर जा रहा है। जहां ऐसी सूचना मिलने के बाद राजमहल एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया था। जहां टीम ने तुर्कीपुर गांव के समीप फोरलेन सड़क पर वाहन जांच अभियान शुरू किया।इसी दौरान काले रंग की सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार एक व्यक्ति बैग लेकर आता दिखाई दिया। जहां पुलिस को देखते ही उसने बाइक रोक दी। वही पुलिस जवानों को अपनी ओर आता देख संदिग्ध मौके से भागने लगा। जहां भागने के दौरान उसका बैग मोटरसाइकिल के हैंडल में फंस गया, जिससे बैग का स्ट्रिप टूट गया। जहां संदिग्ध व्यक्ति बैग को मौके पर ही छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया। उधर पुलिस ने जब बैग की तलाशी ली तो उसके अंदर से कुल 36 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद हुए जिसमें से 3 आईफोन भी शामिल हैं।

उधर पुलिस ने मौके से काले रंग की सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया। इस मामले में राजमहल थाना में कांड संख्या 303/26, दिनांक 3 सितंबर 2026 को धारा 317(2)/317(5) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। फिलहाल पुलिस फरार संदिग्ध की पहचान और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। साथ ही साथ बरामद 36 मोबाइल फोन कहां से आए और इन्हें कहां ले जाया जा रहा था, इसकी भी जांच की जा रही है। वही पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच के बाद ही मोबाइल फोन से जुड़े नेटवर्क और मामले की वास्तविकता सामने आ सकेगी।

Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest
Pocket
WhatsApp

Never miss any important news. Subscribe to our newsletter.

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement banner