टंडवा चतरा
टंडवा: सीसीएल के सीएमडी नीलेंदू कुमार सिंह ने आम्रपाली कोल परियोजना का दौरा किया। इस दौरान जीएम कार्यालय में मगध, आम्रपाली और चंद्रगुप्त कोल परियोजना में कोल उत्पादन और डिस्पैच की समीक्षा की। सीएमडी ने कोयले की डिस्पैच कम होने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने मगध और आम्रपाली जीएम से डिस्पैच बढ़ाने का निर्देश दिया। इसके पूर्व आम्रपाली आगमन पर आम्रपाली जीएम संजीव कुमार,मगध जीएम राजीव कुमार,पीओ सतेन्द्र सिंह,मगध पीओ सुधीर सिन्हा तथा चंद्रगुप्त पीओ भूषण कुमार ने सीएमडी को बुके देकर स्वागत किया।


















