हुसैनाबाद में विधायक आवास के पास युवक की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने सड़क किया जाम

Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest
Pocket
WhatsApp
  • -सुबह 7:30 बजे समझाने-बुझाने के बाद हटाया गया जाम, अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग

पलामू। हुसैनाबाद में विधायक संजय कुमार सिंह यादव के आवास के समीप बुधवार रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना पुरन्दरबिगहा गांव के पास जपला-दंगवार मुख्य सड़क पर हुई। मृतक की पहचान कचरा गांव निवासी भुनेश्वर सिंह उर्फ भूलन सिंह के 32 वर्षीय पुत्र ओम प्रकाश सिंह उर्फ छोटू सिंह के रूप में हुई है। वर्तमान में वह जपला के सिद्धनाथ पेट्रोल पंप के समीप शिवशक्ति नगर में सपरिवार रहते थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, छोटू सिंह अपनी स्कॉर्पियो सड़क किनारे खड़ी कर किसी से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात हमलावर ने उनकी कनपटी में गोली मार दी। गोली लगने के बाद उन्होंने गाड़ी का गेट खोलकर भागने का प्रयास किया। इसी दौरान उन्हें शरीर के अन्य हिस्सों में भी दो गोलियां लगने की सूचना है। घायल अवस्था में वह मुख्य सड़क से कुछ दूरी तक भागे और फिर गिर पड़े। इसके बाद हमलावर बाइक से दंगवार की ओर फरार हो गया।

बताया जा रहा है कि घटनास्थल के आसपास एक अन्य बाइक सवार भी बाइक स्टार्ट कर खड़ा था। इससे घटना को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
घटना की सूचना मिलते ही हुसैनाबाद थाना प्रभारी चंदन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। परिजन गंभीर हालत में छोटू सिंह को इलाज के लिए मेदिनीनगर ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार, मृतक के खिलाफ आठ आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें आर्म्स एक्ट, शराब तस्करी समेत अन्य मामले शामिल हैं। हत्या के पीछे पुरानी रंजिश, आपसी विवाद या कोई अन्य कारण है, इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।

https://newsfiletv.com/send-your-news/

*भारी बारिश से कोडरमा जिले में जनजीवन प्रभावित – News File* https://newsfiletv.com/भारी-बारिश-से-कोडरमा-जिले/

छोटू सिंह की हत्या के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया। आक्रोशित लोगों ने देर रात जपला-छतरपुर मुख्य सड़क को सिद्धनाथ पेट्रोल पंप के पास जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर टायर जलाकर हत्या में शामिल अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।

सड़क जाम के कारण देर रात से सुबह तक आवागमन प्रभावित रहा। हुसैनाबाद थाना प्रभारी चंदन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे और प्रदर्शनकारियों व मृतक के परिजनों को समझाने का प्रयास करते रहे। प्रशासन के आश्वासन के बाद गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे जाम समाप्त हुआ।
जाम समाप्त होने के बाद मृतक के परिजन शव को पोस्टमार्टम के लिए हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल ले गए। पुलिस भी उनके साथ मौजूद रही। पुलिस हमलावरों की पहचान, हत्या के कारणों और घटनास्थल के आसपास की गतिविधियों की जांच कर रही है।

Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest
Pocket
WhatsApp

Never miss any important news. Subscribe to our newsletter.

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement banner