रांची। रांची के सुखदेवनगर थाना पुलिस ने रूगड़ीगढ़ा सरकारी फ्लैट के पास ब्राउन शुगर बेचते दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के पास से कुल 11.42 ग्राम ब्राउन शुगर और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
कोतवाली एएसपी निखिल राय ने गुरुवार को बताया कि सूचना मिली थी कि रूगड़ीगढ़ा सरकारी फ्लैट के पास ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर एक टीम का गठन किया गया।


















