राज्य सरकार का युवा विरोधी चेहरा अब आया सामने : देवेन्द्रनाथ

Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest
Pocket
WhatsApp

रांची : झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में चल रही भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा गुरुवार को जामताड़ा पहुंची। यात्रा की शुरुआत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की जन्मस्थली से की गई थी। इसके तहत युवाओं ने विभिन्न स्थानों पर पदयात्रा कर भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता की मांग उठाई।यात्रा के दौरान गिरिडीह कॉलेज, बेंगाबाद, गांधी चौक और मुरली पहाड़ी में कार्यक्रम हुए। इसके बाद जामताड़ा जिले में सुभाष चौक से इंदिरा गांधी चौक तक पदयात्रा निकाली गई।यात्रा का नेतृत्व कर रहे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने राज्य सरकार पर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया।

Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest
Pocket
WhatsApp

Never miss any important news. Subscribe to our newsletter.

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement banner